रविवार, 23 अगस्त 2015

चिड़ियों का जोड़ा

चिड़ियों का जोड़ा 
तृण की तलाश 
झाड़ी में नीड। 

चिड़ियों का जोड़ा 
चुग्गे की खोज में  
चूजों की चींचीं। 

चिड़ियों का जोड़ा 
बच्चे सब उड़ गये 
खोंता वीरान। 

चिड़ियों का जोड़ा
क्षितिज पर निगाहें 
सूनी, सपाट। 

चिड़ियों का जोड़ा
यादों में गिरफ़्त 
दोनों एकाकी।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें